योगी सरकार की योजनाओं का जिले के जनप्रतिनिधि कर रहे बेड़ा गर्ग-अधिकारियों की हालत एक तरफ कुआँ दूसरी तरफ खाई !!

स्योहारा– प्राप्त जानकारी व सूत्रों के अनुसार जिला बिजनोर के जनप्रतिनिधि योगी सरकार की आंखों मे धूल झोंक योजनाओ का बेड़ा गर्ग कर अपनी जेबें भरने पर तुले है जहाँ एक और योगी सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से ग्रामो मे जन जन को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है वही जिले के कुछ जन प्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बना कर योगी सरकार की आंखों में धूल झोंक योजनाओं का बेड़ा गर्ग कर अपनी जेबें भर रहे है जिसका सीधा असर योगी सरकार को 2024 के चुनाव मे भुगतना पड़ सकता है।
जी हाँ ऐसा ही एक मामला स्योहारा-बुढ़नपुर ब्लॉक का सामने आया है जो कि जिले मे चर्चाओं का विषय बना हुआ है जिले मे जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों पर बढ़ते दबाव के कारण अधिकारियों की हालत एक तरफ कुआँ और एक तरफ खाई वाली होकर रह गई है।
मामला स्योहारा बुढ़नपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लाम्बाखेड़ा का है जहाँ पर फर्जी बिल लगा कर हज़ारो रुपए का गोलमाल हो गया मामला प्रकाश में आते ही उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर जांच की जाँच मे खंड विकास अधिकारी सहित कंप्यूटर ओपरेटर, मनरेगा लेखाकार श्याम स्वयं सहायता समूह दोषी पाए गए
मामले की जाँच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौप दी गई है
अब देखना ये है कि उच्च अधिकारियो द्वारा क्या विभाग्य कार्यवाही की जाती है या जन प्रतिनिधियों के दबाव मे मामले को रफा दफा कर दिया जाता है
जनप्रतिनिधियों के दबाव का कोंन कोंन बलि का बकरा बनता है..???


















