असम/गुवाहाटी

अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र के रूप में पूर्वोत्तर का उदय

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


 इस अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल – होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी में इस क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 1.6 गुना से अधिक की वृद्धि देखी जा रही है
 पूर्वोत्तर के कस्‍टमर्स ने अपनी फेस्टिव खरीदारी के लिए Amazon.in को डेस्‍टीनेशन के रूप में चुना है, अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान टियर 3 और उससे आगे के शहरों से 80% से अधिक ऑर्डर प्राप्‍त हुए हैं।
 Amazon.in ने इस फेस्टिव सीज़न के दौरान पूरे भारत में टॉप ब्रांड के साथ मिलकर इंटीरियर और एक्सटीरियर पेंट्स के 1000 से अधिक रंगों की एक व्यापक रेंज भी लॉन्‍च की है।
 पूर्वोत्तर क्षेत्र में होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी में स्टीलबर्ड, अगारो, बजाज, हैवेल्स और बॉश पसंदीदा ब्रांड बन कर सामने आए हैं।
गुवाहाटी, असम, 2 नवंबर 2023: Amazon.in ने आज इंटीरियर और एक्सटीरियर पेंट्स की एक विशाल रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें घर की सुंदरता को चार चांद लगाने वाले 1,000 से अधिक शेड्स वाले वॉटरप्रूफिंग प्रोडक्‍ट, प्राइमर, एनामेल्स, पेंटिंग टूल्स, मास्किंग टेप और ड्रॉप शीट कवर्स शामिल हैं। पेंट शेड्स को देखने और तुलना करने में कस्‍टमर्स की मदद करने के लिए, अमेज़ॅन ने एक Paint Finder tool और एक कैलकुलेटर भी पेश किया है, जिससे कस्‍टमर्स को पेंट की मात्रा का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी और इससे वेस्‍टेज से बचा जा सकेगा।
पूर्वोत्तर क्षेत्र ने इस त्योहारी सीज़न में अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान, होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी में पिछले साल के मुकाबले 1.6 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज करके शानदार योगदान दिया है। अभी भी कस्‍टमर्स इसका ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ उठा सकते हैं और अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज़ के दौरान, कुकवेयर और डाइनिंग प्रोडक्‍ट पर न्यूनतम 50% की छूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक पर 40% तक की छूट, घरेलू और रसोई उपकरणों पर 70% तक की छूट, दिवाली की लाइटों और होम डेकोर पर 80% तक की छूट, खेल उपकरणों पर न्यूनतम 40% की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
अमेज़ॅन इंडिया के डायरेक्‍टर, के एन श्रीकांत ने इस अवसर पर कहा, “भारत के सबसे पसंदीदा मार्केटप्‍लेस के रूप में, हम इस फेस्टिव सीज़न में अपने कस्‍टमर्स को बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र काफी महत्‍वपूर्ण है और होम, किचन एवं आउटडोर कैटेगरी में 1.6गुना से अधिक की वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है। हम इस क्षेत्र की नई मांगों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं और गुवाहाटी में 20% ऑर्डर की डिलीवरी 1 दिन में की जा रही है। अपने मूल्यवान कस्‍टमर्स की बढ़ती मांगों को पूरा करने के अलावा, हमने इंटीरियर और एक्सटीरियर पेंट्स के 1,000 से ज्‍यादा रंगों की एक विस्तृत रेंज भी लॉन्च की है, जिसकी डिलीवरी आपके घर की जाएगी, जिससे आप इस शुभ त्‍योहारी अवधि के दौरान अपने घरों को अपग्रेड कर सकें। ”

पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में Amazon.in पर होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी के लिए देखे गए कुछ ट्रेंड्स नीचे दिए गए हैं:
 Amazon.in के ऑफरिंग्‍स का मुख्‍य बिंदु सुविधा है: अमेज़न इंडिया की होम किचन और आउटडोर कैटेगरी के लिए पूर्वोत्तर एक महत्‍वपूर्ण क्षेत्र है और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान पिछले साल के मुकाबले यह 1.6 गुना से अधिक की दर बढ़ रहा है। नए कस्‍टमर्स के लिए गुवाहाटी, आइजोल और शिलांग शीर्ष शहरों में से हैं। त्योहारी अवधि के दौरान सभी क्षेत्रों के टियर 3 और उससे आगे के शहर ऑर्डर में 80% से अधिक का योगदान दे रहे हैं। इस साल, Amazon.in ने डिलीवर किए गए ऑर्डर में 3 गुना वृद्धि दर्ज की है।
 शीर्ष ब्रांड के प्रति अनुराग: पूर्वोत्तर के कस्‍टमर्स की होम कम्‍फर्ट और यूटीलिटी में सुधार के प्रति दिलचस्‍पी बढ़ रही है। वॉटर प्यूरीफायर, गद्दे और आयरन जैसी प्रमुख कैटेगरी में पिछले साल की तुलना में उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। क्षेत्र में स्टीलबर्ड, अगारो, बजाज, हैवेल्स और बॉश जैसे शीर्ष ब्रांड को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा, कस्‍टमर्स के बीच अगारो हाई प्रेशर वॉशर, मिल्टन स्पिन मॉप और बजाज वॉटर हीटर भी काफी पसंद किए जाने वाले उत्पादों के रुप में सामने आए हैं।
 पृथ्‍वी और सस्‍टेनेबिलिटी का ख्‍याल: पूरे क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। असम में, विडा, एम्पीयर, ओकाया, रिवोल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर 300 से अधिक पिनकोड पर उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र के कस्‍टमर्स ने भी सोलर प्रोडक्‍ट के लिए अमेज़न को अपने पसंदीदा डेस्‍टीनेशन के रूप में चुना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में सोलर प्रोडक्‍ट की मांग में पिछले साल के मुकाबले 128% की बढ़ोतरी हुई है, नागालैंड और असम में मांग में पिछले साल की तुलना में 200% की वृद्धि देखी गई है। असम में 1.6K से अधिक कस्‍टमर्स इस वर्ष अमेज़न पर प्रस्‍तुत सोलर प्रोडक्‍ट का उपयोग करेंगे।

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button