ग्राम की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित होे-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

बिजनौर 2 नवम्बर,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि हमें प्रत्येक योजना कि जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचानी है जिससे प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित होे



, इसके लिए एक कार्य बेहतर कार्य योजना बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर की समस्याओं को ग्राम प्रधान, सचिव व अन्य संबंधित ग्राम स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें जिससे गांव के व्यक्ति को विकास खण्ड स्तर, तहसील स्तर व जिला स्तर पर न आना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का पूर्ण रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत घरों में पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्रत्येक योजना की जानकारी के बारे में प्रशिक्षित करें जिससे वह ग्राम स्तर पर ही पात्र व्यक्तियों को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक हो सके।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत बाल कल्याण समिति एवं बाल विवाह के रोकथाम के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमोें में नियमित रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य को करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं में बाल संरक्षण सेवाओं, जनपद में बच्चों के संरक्षण के लिए कार्यरत विभागों, संस्थाओं के विगत माह में संपादित कार्यों, बाल विवाह से संबंधित प्रगति, बाल श्रम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं तथा वन स्टाप आदि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार द्वारा मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत कराई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीण रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
——ग——


















