भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, वाराणसी मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, वाराणसी मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ और पेंशनर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में शामिल भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशेश्वर राय ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभूता में अतुलनीय योगदान देने वाले सरदार पटेल जी को नमन करते हुए कहा कि आज़ भारत एक राष्ट्र के रुप में विश्व पटल पर मज़बूत, अडिग और अद्वितीय खड़ा हैं, वह सरदार पटेल जी के दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छाशक्ति के कारण हैं।
पूर्व मंडल कार्मिक अधिकारी एवं अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन, वाराणसी मंडल प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी को सत्यनिष्ठा से योगदान करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ वाराणसी के मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा, संगठन मंत्री विकास केशरी, सहायक मंडल मंत्री आर के गिरि, राकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव, ए के पाठक, कन्हैया सिंह, बिरजू कुमार, दिवाकर कुमार, उमेश, राजीव श्रीवास्तव, बेचन सिंह, के पी शर्मा आदि उपस्थित रहे।।


















