जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने,28-29 अक्टूबर, को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 को नकलविहीन एवं सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न कराने के दिए निर्देश,केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष होंगे जिम्मेदार!




बिजनोर– जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने आगामी 28 और 29 अक्टूबर,23 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 को नकलविहीन एवं सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए दिए निर्देश, केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी के लिए मोबाइल फोन, डाटा कार्ड कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयर फोन आदि लाना प्रतिबंधित होगा, परीक्षा को सफल आयोजित कराने के लिए नोडल एजेंसी व अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण सजगता एवं निष्ठापूर्वक करें निर्वहन -जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
बिजनौर 26 अक्टूबर ,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने आगामी 28 और 29 अक्टूबर,23 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर नामित नोडल अधिकारी निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पूर्व में ही संचालन/एक्टिव करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक और नकल विहीन संपन्न ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए पूर्व में ही सभी आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफल आयोजित कराने के लिए नोडल एजेंसी व अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण सजगता एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज 3ः00 बजे कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी केमरों सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित केंद्राध्यक्ष सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी केंद्र अध्यक्षों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्गत निर्देश पुस्तिका के अनुसार ही अपने दायित्वों का निर्वहन करें और परीक्षा को पूर्ण रूप से नकलविहीन एवं सुव्यस्थित तरीके से सम्पन्न कराने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी के लिए मोबाइल फोन, डेटा कार्ड कैलकुलेटर, ब्लू टूथ डिवाईस, ईयर फोन आदि लाना प्रतिबंधित होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए पूरी परीक्षा त्रुटि रहित संपन्न कराई जाए। जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि 28 और 29 अक्टूबर को होने वाली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 जिले में कुल 43008 परीक्षार्थी 21 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 2-2 पालियों में परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 10752 परीक्षार्थी भाग लेंगे तथा पहली पाली सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे और दूसरी पाली 3ः00 बजे से 5ः00 के बीच संपन्न होगी।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


















