कन्नौज-उत्तरप्रदेश

राष्ट्र और धर्म नही जानेंगे तो कभी सफल नही हो सकते-रमेश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राष्ट्र और धर्म नही जानेंगे तो कभी सफल नही हो सकते-रमेश

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

भारत विकास परिषद गुरसहायगंज शाखा का शाखा स्तरीय भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीक्षित नेत्र चिकित्सालय में किया गया जिसमें जूनियर वर्ग की 9 टीमों ने भाग लिया एवं सीनियर वर्ग की चार टीमों ने प्रतिभाग किया जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर जसोदा एवं सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर जलालाबाद के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रथम आई दोनों टीमे दिनांक 29 अक्टूबर को भरथना में प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी प्रथम द्वितीय आए सभी स्कूल के बच्चों को भी प्रशक्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया प्रश्न मंच का कार्य प्रांतीय संरक्षक रमेश मेहरोत्रा द्वारा कराया गया1प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है जिससे वह निरन्तर विकास की ओर अग्रसर होता है। उक्त वक्तव्य स्थानीय दीक्षित नेत्र चिकित्सालय में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पांचाल प्रांत के प्रांतीय संरक्षक रमेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवम शिक्षकों के समक्ष दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी संस्कृति धर्म और राष्ट्र के बारे में नही जानेंगे तो हम कभी सफल नही हो सकते। इसके पश्चात उन्होंने शाखा स्तर पर नगर व क्षेत्र के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में प्रथम व द्वितीय आये विद्यार्थियों से तीन चक्र में प्रश्न पूछे जिसमे कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर जसोदा व वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर जलालाबाद ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रांत स्तर पर 29 अक्टूबर को भरथना में प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया तथा शाखा सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शाल उढाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर डा. सुधीर दीक्षित, संजीव गुप्ता संजू, अतुल भारती, योगेश अग्रवाल डब्बू, अमित गुप्ता, अजीत मिश्र,ललित मोहन सिंह,सुशील गुप्ता पोलो,सिद्धार्थ गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button