बिजनौर-उत्तरप्रदेश

डिप्लोमा इन इंजी० एवं अन्य पाठयक्रमों में सीट आवंटन के लिए 7वें एवं 8वें की काउंसिलिंग कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर के सभागार में होगी संपन्न-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


उoप्रo अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 28 एवं 29 अक्टूबर को परीक्षा होने के कारण उक्त तिथियों में डिप्लोमा इन इंजी० एवं अन्य पाठयक्रमों में सीट आवंटन के लिए 7वें एवं 8वें की काउंसिलिंग राजकीय पॉलीटेक्निक, बिजनौर के स्थान पर कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर के सभागार में होगी संपन्न-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 26 OCTOBER, 2023

प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक, बिजनौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि संस्थान की सहमति के आधार पर उoप्रo अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 राजकीय पॉलीटेक्निक, बिजनौर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में वर्ष 2023 में डिप्लोमा इन इंजी० एवं अन्य पाठयक्रमों में सीट आवंटन के लिए 7वें एवं 8वें की काउंसिलिंग सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देश दिनांक 16.09.2023 के क्रम में संपन्न करायी जा रही है। उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2023 दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को राजकीय पॉलीटेक्निक, बिजनौर में आयोजित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग की दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर परीक्षा होने के कारण उक्त तिथियों में डिप्लोमा इन इंजी० एवं अन्य पाठयक्रमों में सीट आवंटन के लिए 7वें एवं 8वें की काउंसिलिंग राजकीय पॉलीटेक्निक, बिजनौर के स्थान पर संस्थान से 200 मीटर दूर स्थित कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर के सभागार में करायी जायेगी।

M. ALI
INFORMATION DEPTT. BIJNOR

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button