करनाल-हरियाणा

करनाल का रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों व आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

करनाल का रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों व आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

करनाल, 23 अक्तूबर। करनाल का रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों व आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लगभग 131 वर्ष पहले शुरू हुआ यह स्टेशन अपना समृद्ध इतिहास बयां कर रहा है। स्टेशन का प्रत्येक भाग तिरंगा लाईटस व रंग बिरंगी रोशनी से सुसज्जित है। स्टेशन के सौंदर्यकरण की हर कोई तारीफ कर रहा है।
सीओएस मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे भारत के आर्थिक विकास का साक्षी और उत्प्रेरक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानी एक शहर से दूसरे शहर तक यात्रा ट्रेन से करते थे। इस प्रकार भारतीय रेलवे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई है और आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस ऐतिहासिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने और आने वाली पीढ़ियों को स्टेशनों का ऐतिहासिक संदर्भ समझाने के लिए स्टेशन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को रेलवे स्टेशन के इतिहास यानी रेलवे स्टेशन की स्थापना से संबंधित जानकारी से अवगत कराना है। इन विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्टेशन के साथ लोगों के जुड़ाव को प्रदर्शित करना है।
स्टेशन के बदले-बदले इस स्वरूप के बारे में सीओएस मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन करनाल 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक स्टेशन महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के तहत बेहतर सफाई व्यवस्था व सौंदर्यकरण के साथ साथ रेलवे के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए आमजन व यात्रियों का स्टेशन पर स्थापित संग्रहालय के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया जा रहा है। संग्रहालय में उन सभी यंत्रों को जगह दी गई है, जिनके प्रयोग से रेलवे ने लंबा सफर तय किया है। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित वर्टिकल गार्डन, हेरिटेज पंप, सेल्फी प्वाइंट (आई लव करनाल) और वंदे भारत के मॉडल भी स्टेशन महोत्सव की शोभा हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन को स्टेशन महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को इसकी महत्वता और करनाल रेलवे स्टेशन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर रेलवे प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी हरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, विजय सक्सेना, दीपक, राजू, नितिन कुमार, कुमारी स्वाति, रोमा, रूप चन्द इत्यादि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button