जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, करनाल में प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

एस आर योगी
करनाल
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, करनाल में प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।



करनाल, 23 अक्तूबर। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, करनाल में प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रुप डांस सोलो क्लासिकल डांस, देशभक्ति ग्रुप सोंग, दिया कैंडल डेकोरेशन व स्केचिंग ओन दा स्पॉट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि महापौर नगर निगम करनाल रेनू बाला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके की। उन्होंने जिले भर से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि आज सभी प्रतियोगिताओं में लगभग 700 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा अनुसार चार ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक प्रथम ग्रुप, छह से आठवीं तक द्वितीय ग्रुप, 9 से 10वीं तक का तृतीय ग्रुप और कक्षा 11वीं तथा 12वीं के बच्चे चतुर्थ ग्रुप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले बच्चे आगे मंडल- स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इस कड़ी में 26 अक्तूबर से 27 अक्तूबर, 2023 तक मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताएँ मण्डल करनाल में करवाई जायेंगी।
उन्होंने बताया कि मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे द्य इन प्रतियोगिताओं का परिणाम आप हमारी अधिकारिक वेबसाइट www.balbhawankarnal.com पर देख सकते हैं।
इस मौके पर सरदार गुरविंदर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सभी सम्मानित निर्णायक मंडल सदस्य एवं बाल भवन के समस्त स्टाफ द्वारा इन प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


















