बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिना माइन टैग तथा ओवरलोडिंग खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के जिलाधिकारी अंकित कुमार ने उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिना माइन टैग तथा ओवरलोडिंग खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के जिलाधिकारी अंकित कुमार ने उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

बिजनौरः 20 अक्तूबर,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में शाम 4ः30 बजे आयोजित जिला बिजनौर में वर्ष 2023 की बाढ़ से प्रभाव की समीक्षा एवं मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि निर्धारित दायरे के न्यायिक कार्य का संपादन करते हुए वादों के निस्तारण में तेजी लाएं तथा तीन वर्ष एवं 5 वर्ष से अधिक अवधि तक लंबित रहने वाले सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जो व्यक्ति अपनी भूमि विक्रय कर रहा है, सुनिश्चित किया जाए कि वास्तव में उसके नाम उक्त भूमि है या नहीं। उन्होंने क्रय भूमि का निर्धारित अवधि में दाखिल खारिज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की वसीयत दर्ज करने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और तत्काल वसीयत का इंद्राज करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन चेक गेट्स पर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है उनकी ड्यूटी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराएं और औचक निरीक्षण भी करें यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि खनिज परिवहन करता हुआ जो भी वाहन बिना माइन टैग के पाया जाए अथवा ओवरलोडिंग पाया जाए तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिला बिजनौर के अंतर्गत वर्ष 2023 की बाढ़ से प्रभाव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों का स्थलों पर बाढ़ के प्रभाव का आकलन करें और भविष्य में नदियों का प्रभाव एवं बचाव कार्य के लिए कार्य योजना तैयार करें उन्होंने निर्देश दिए के बाढ़ कल के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए की नगरी क्षेत्र में बाढ़ से जल भराव एवं अन्य कारण से होने वाले जल भराव की समीक्षा करें और भविष्य में उसकी पुर्नवृत्ति न होने के लिए कार्य योजना बनाएं तथा जिले की सड़कों पर बाढ़ प्रभाव को कम करने के लिए आगामी बाढ़ काल से पहले कार्य योजना तैयार करने के भी उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामर्ज, नोडल अधिकारी बाढ़ नियंत्रण,
——ग——

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button