फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एलआईसी पॉलिसी प्रीमियम व लोन की राशि ₹10,95,858/-(10 लाख 95 हजार 858) हड़पने का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

◆प्रीमियम व लोन राशि जमा करने के नाम पर पैसा लेकर फर्जी रसीद देकर कर रहा था गुमराह
थाना कोईरौना क्षेत्र अन्तर्गत निवासिनी आवेदिका के अलग-अलग एलआईसी पॉलिसियों का प्रीमियम व लोन राशि जमा करने के नाम पर आरोपी एजेंट द्वारा फर्जी व कुटरचित रसीद तैयार कर अलग-अलग तिथियों में कुल-₹10,95,858/-(10 लाख 95 हजार 858) राशि का गबन कर लिया गया। प्राप्त शिकायत पर तत्समय ही आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-77/23 धारा-419, 420,467,471,406 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपराधों के रोकथाम व पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 20.10.2023 को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रीमियम व लोन राशि जमा करने के नाम पर पैसों का गबन करने के आरोपी एलआईसी एजेंट गुलाब धर मिश्रा निवासी मैलोना नेवाजीपुर थाना कोइरौना जनपद भदोही को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।


















