उत्तरप्रदेश

शारदीय नवरात्रि, आगामी पर्वों व आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु भदोही पुलिस है तैयार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


◆पुलिस अधीक्षक, भदोही सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ किया जा रहा फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन
◆पर्याप्त पुलिस बल व क्यूआरटी टीम के साथ भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास
◆संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग
◆आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश
◆सभी से पर्वों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने हेतु की जा रही अपील

शारदीय नवरात्रि व आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने, त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाये रखने तथा आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस पूर्ण रूप से तैयार है। आज दिनांक-19.10.2023 को डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही व श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। पर्याप्त पुलिस बल व क्यूआरटी टीम के साथ फ्लैग मार्च करते हुए आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान सर्व समुदाय के लोगों से संवाद कर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनाने हेतु अपील की जा रही है। आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया जा रहा कि जनपद भदोही पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button