स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
पुलिस की बड़ी सफलता दो लोगो को अवैध तमंचे,कारतूस व चाकू के साथ पकडा

स्योहारा।पुलिस कप्तान के आदेश व अन्य अधिकारियों के दिशा निर्देश में चल रहे अपराधियों को पकड़ने के खास अभियान के बीच बीती रात स्थानीय पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब दो लोगो को अवैध तमंचे,कारतूस व चाकू के साथ पकड़ लिया गया।
पुलिस सूत्रो ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान एसआई भारत सिंह,हेड,का.पुष्पेन्द्र व का.विवेक कुमार ने अदनान पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला मिलकीयान को अवैध 315 के बोर के तमंचे एवं एक ज़िंदा कारतूस
,व विकास पुत्र सुरेश निवासी मिलकीयान कोएक अदद चाकू सहित गिरफ्तार किया है जिनको आज सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है


















