बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

परियोजना की प्रगति में बाधक बनने वाली बजट के अभाव, धनराशि अवमुक्त न होने सहित किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी उनसे सम्पर्क कर शासन को पत्र प्रेषित कराएं स्थानीय समस्या के निराकरण के लिए भी सम्पर्क कर उसका निराकरण कराएं- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को भवन हस्तानान्तिरित करें, शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

परियोजना की प्रगति में बाधक बनने वाली बजट के अभाव, धनराशि अवमुक्त न होने सहित किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी उनसे सम्पर्क कर शासन को पत्र प्रेषित कराएं और स्थानीय समस्या के निराकरण के लिए भी सम्पर्क कर उसका निराकरण कराएं- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 11 OCTOBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तान्तरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी निर्वाचन से पूर्व सभी निर्माण कार्य एवं लोकार्पण से संबंधित कार्य पूरे कर लें ताकि किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कोई भी कार्य निर्धारित समयावधि के बाद अपूर्ण न रहे और न ही बजट के अभाव अथवा अन्य किसी कारण से कार्य की प्रगति प्रभावित होने पाए।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज अपरान्ह 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा एवं निर्माण कार्यों से संबंधित 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के निर्माण कराए जाने संबंधी कार्यदायी संस्थाओं की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को हैण्डओवर करें ताकि उसका सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट के अभाव, धनराशि अवमुक्त न होने सहित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे सम्पर्क कर शासन को पत्र प्रेषित कराएं और स्थानीय समस्या के निराकरण के लिए भी सम्पर्क करें ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें और सभी कार्य पूरे मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जिन विभागों की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनदेखी न करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कार्य की गुणवत्ता के मानक में कोई कमी या अनियमित्ता प्रकाश में आती है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्व भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूरा कराने के प्रति शासन अति गंभीर एंव संवेदनशील है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनके निर्माण की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराएं और जांच में यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था से उसे पूरा कराया जाए। उन्होनंे कहा कि शासन विकास के प्रति गम्भीर और संवेदनशील है तथा विकास शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से है और प्रदेश को विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्व है।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल द्वारा सड़कों के अलावा 50 लाख से अधिक व्यय वाली परियोजनाओं की प्रगति, जल निगम विभाग की पाईप पेयजल योजना आदि की कार्यदायी संस्थावार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को टाईम लाइन के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शादाब खान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रीमति लक्ष्मी देवी, धर्मवीर सैनी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button