बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू का धरना 26 दिन बाद ससम्मान हुआ समाप्त

बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू का धरना 26 दिन बाद ससम्मान हुआ समाप्त
स्योहारा।उपज़िला अधिकारी मोहित कुमार के हस्तक्षेप के बाद किसानों की सभी समस्याओं को करने के बाद भारतीय किसान यूनियन का बिजली घर पर चल रहे धरने का 26 दिन बाद समापन हुआ एसडीएम मोहित कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को 11 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए उसके बाद ही भारतीय किसान यूनियन का धरना हुआ समाप्त साथ ही विद्युत कर्मियों के घर में घुसकर चेकिंग के नाम पर लोगों को धमकाने पर भी एसडीएम ने नाराज की जताते हुए कहा यदि कोई प्राइवेट व्यक्ति विद्युत विभाग में पाया गया तो शासन आदेश अनुसार उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कार्यवाही की जाएगी इसी के साथ एसडीओ प्रेम सिंह ने अपने व्यवहार में सुधार लाने के लिए सभी को विश्वास दिलाया।
इस मौके भारी संख्या में किसान मौजूद रहे


















