अभाविप के राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा कला के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच झारखण्ड प्रांत की एक दिवसीय बैठक यशवंत स्मृति लालपुर में आयोजित की गई ।
बैठक का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती एवम युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा व दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण कर किया गया ।
जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख जेपी निरंजन , क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री निखिल रंजन , प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन,
प्रांत मंत्री सोमनाथ भगत , प्रांत कला मंच संजोयक बापन घोष के साथ साथ झारखंड के हरेक जिले से कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
⚫बैठक में झारखंड प्रांत में विगत वर्षो में किए गए कार्यों की चर्चा और आगामी दिनों की योजना बनाया गई , जिससे झारखंड के सभी महाविद्यालयों के कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थी को मंच मिल सके, जिससे राष्ट्रीय कला मंच से जुड़ सके।
⚫राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख जे पी निरंजन ने कहा की राष्ट्रीय कला मंच विगत सात वर्षो में किए गए कार्यों की चर्चा हम सभी करेंगे। जिस प्रकार से कला के क्षेत्र में झारखण्ड का नाम अग्रणी भूमिका में है, हम उस कला और संस्कृति को पूरे भारत वर्ष में स्थापित करने के दिशा में राष्ट्रीय कला मंच महत्ती कार्य कर रही हैं
⚫वक्ता के अगले क्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री निखिल रंजन जी ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ बच्चों को कला के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। झारखंड के युवा कला के क्षेत्र में निपूर्ण है। उन्हें राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा सही मंच प्रदान करने में मदद करेगी , ताकि कलाकार को अपने कला के द्वारा सभी जान सकें, साथ अपने राज्य व देश का नाम रौशन हो।
⚫झारखंड प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि छात्रों के अपने कला को निखारने के लिए राष्ट्रीय कलामंच ने बागडोर संभाला है। जिसमे छात्र अपने पढ़ाई के साथ साथ अपने अंदर के कला को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं और कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है..
⚫बैठक के पशचात राष्ट्रीय कला मंच झारखंड प्रांत टोली की घोषणा की गई ,जिसमे प्रांत संयोजक बापन घोष, एवम राष्ट्रीय कला मंच झारखंड की टोली का विस्तार किया गया जिसमे चंद्रा कुमारी- पाकुड़
उषा पांडेय- रांची,अंकिता कठुआ -जमशेदपुर, अंकिता उरांव- रांची ग्रामीण, आदित्य कुमार- साहेबगंज,सूरज कुमार -दुमका
हेमंत कुमार मिश्रा- हज़ीरबाग
मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ,राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख जेपी निरंजन ,प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन, प्रांत मंत्री सोमनाथ भगत, प्रांत कला मंच संजोयक बापन घोष ,निवास मंडल, शशि कांत,कार्तिक,सत्यम एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















