झारखण्ड

भाकपा राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया । उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संकल्प लिया गया । पुष्पांजलि सभा में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे, जिला सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संकल्प लिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए रास्तों पर चलकर देश में किसानों मजदूरों एवं आम आदमी को भला हो सकता है। लेकिन बापू की हत्यारी सरकार देश में सांप्रदायिक उन्माद को फैलाकर केंद्र की सत्ता में बैठे हुए। आज देश में नाथूराम गोडसे की मंदिर बनाए जा रहे हैं। बापू की हत्यारे को महिमा मंडित किया जा रहा है। देश को धर्म के नाम पर बांटने की साजिश की जा रही है ।बाबा भीमराव अंबेडकर की बनाई गई संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है । देश के लोकतंत्र, संविधान खतरे में पड़ा हुआ है ।आज गोडसे के वंशज देश को बेचने में लगे हुए है। देश के सारे राष्ट्रीय संपदा को अडानी ,अंबानी के हवाले किया जा रहा है तो आज बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रासंगिकता और बढ़ चुकी है। सभा में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे ने संबोधित करते हुए कहा की आज संकल्प लेने के दिन है। देश को बचाने के लिए किसानों को बचाने के लिए देश के किसान मजदूर अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलनरत है। इसलिए सबको मिलकर बापू एवं शास्त्री जी के सपने को साकार करें। जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा की लाल बहुदार शास्त्री जी , सादा जीवन उच्च विचार और जय जवान जय किसान देश को जोड़ने एवम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के देश में पूरे देश भाईचारा और सद्वाभना हो बापू सपनों को साकार करने के लिए देश के अमन पसंद लोग आगे आएं और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष को तेज करें । सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,वरिष्ठ साथी इम्तियाज़ खान, अधिवक्ता लक्ष्मी महतो, नीरज सिंह कृष्णा कुमार वर्मा अनिरुद्ध पाठक अमित कुमार रोहन महतो सुरेंद्र कुमार दीक्षित और दुकान, राजेश राय प्रमोद राय श्यामल चक्रवर्ती राकेश कुमार सिंह मनोज ठाकुर रोहन मोनिका आर्य हसीब अंसारी इसहाक अंसारी,देबू ,नागों चौधरी गिरधारी मिश्रा, जगदीश पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे ।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button