करनाल-हरियाणा

केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार की ओर से एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार की ओर से एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ

करनाल, 30 सितंबर। केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार की ओर से एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी कन्या महाविद्यालय करनाल में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पी एम ओ सामान्य अस्पताल के डॉॅ. संजीव ग्रोवर ने शिरकत की।
उन्होंने बताया कि आज हमारे युवा के पोष्टिक आहार को छोड़ कर फास्ट फूड की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसी के साथ उन्होंने 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और बताया कि इससे आदमी को इन योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और वह इसका पूर्णतया लाभ उठा पाएंगे। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मीनू शर्मा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की बहुत ही सार्थकता रही। इसलिए ऐसे कार्यक्रम बार-बार होने चाहिए।
सिविल अस्पताल से डॉ. मोनिका वर्मा ने पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज हमें पौष्टिक आहार की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि तले भुने हुए पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जब हम मोटा अनाज खाते हैं, तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे अन्यथा फास्ट फूड हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचता है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दौलत राम ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हमारी सरकार की 9 साल की योजनाओं को दर्शाता है कि हमारी सरकार ने 9 साल में किन-किन योजनाओं का विस्तार किया।
इस कार्यक्रम के दौरान आशु कला मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें उन्होंने पोषण बेटी बचाओ तथा आजादी का अमृत महोत्सव विषय के ऊपर गीत एवं नाटक से छात्रों का मनोरंजन भी किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए दयाल सिंह महाविद्यालय से भी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और उन्होंने भी इसका लाभ उठाया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button