करनाल-हरियाणा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में शनिवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ मेले का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में शनिवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ मेले का आयोजन किया गया।

करनाल, 30 सितंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में शनिवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. पूजा भाटिया मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक सिंगला जनरल सर्जन, डॉ. श्रूति स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. नैना आई सर्जन, डॉ. गरिमा नाक, कान, गला विशेषज्ञ, व डॉक्टर श्वेता शिशु रोग विशेषज्ञ ने 493 मरीज का चेकअप किया। 127 मरीज के बीपी, शुगर व अन्य टेस्ट किए गए तथा 25 मरीज के एक्स-रे किए गए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार तथा डॉ. उप सिविल सर्जन नरेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन के द्वारा अस्पताल में आए हुए मरीजों से बातचीत करके अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा और कहा कि यह स्वास्थ्य मेंले सरकार के दिशा निर्देश अनुसार पूरे भारतवर्ष में लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड भी बनाए गए।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार स्वास्थ्य मेले प्रत्येक शनिवार को सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा लगाए जा रहे हैं, जिससे कि आम जनता को उनके गांव स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. कृष्णकांत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम में स्वयं व अपने परिवार वालों की जांच करवा कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप चिकित्सा अधिकारी साहिब कौर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ,सागर शर्मा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, गुरप्रीत कौर एलएचबी , सुमन लता ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर व तमन्ना काउंसलर तथा मनीषा एनसीडी नर्सिंग ऑफिसर इत्यादि कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग दिया व इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button