बिजनौर-उत्तरप्रदेश

श्रीमती नीलू मैनवाल ने जनपद स्थित जिला कारागार बिजनौर का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनोर– माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्री मदन पाल सिंह के निर्देशन में सचिव / अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल जनपद स्थित जिला कारागार बिजनौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध धारा 436ए के बन्दियों के बारे में पूछा गया तो जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि 436ए के बन्दियों की संख्या 01 है। इसके पश्चात जिला कारागार में नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों को एल०ए०सी०एम०एस० पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान जेलर श्री रवीन्द्र नाथ, उपजेलर श्री अरविन्द कुमार एवं उपजेलर श्रीमती कलावती उपस्थित रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button