डेंगू की जांच सरकारी अस्पतालों में कराएं।

डेंगू की जांच सरकारी अस्पतालों में कराएं।
विभाग में पर्याप्त मात्रा में डेंगू की जांचकिट उपलब्ध हैं- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र गुप्ता
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर नाराज़गी जताई
आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू की जांच सरकारी अस्पतालों में कराएं। विभाग में पर्याप्त मात्रा में डेंगू की जांचकिट उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। मरीजों को इधर-उधर न दौड़े। वहीं उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष टीवी मरीजों की जांच कम होने पर असंतोष जताते हुए लक्ष्य के सापेक्ष जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों को बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर न जाने की सलाह दी। पीएचसी मानपुर हरी क्षेत्र में आशा क्लस्टर की मीटिंग में बोलते हुए गर्भवती महिलाओं की एएनसी चेकअप का आशाओं को विशेष ध्यान रखने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार ए एन सी जांच अवश्य कराई जाए। इसके साथ ही आशाओं को उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडे, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानपुर हरी डॉक्टर मनीष कुशवाह, डॉक्टर वी. के. शुक्ला आदि मौजूद रहे।


















