मिक्सर मशीन पलटने से चार मजदूर घायल

मिक्सर मशीन पलटने से चार मजदूर घायल
आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो सुबोध कुमार
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के एन एच 91 के बायपास सर्विस रोड पर मिक्सर मशीन पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। मामले के अनुसार क्षेत्र के एन एच 91 बायपास रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर से काम करके कुछ मजदूर ठेकेदार के साथ मिक्सर मशीन पर वापस लौट रहे थे। सर्विस रोड पर अंडरपास ग्राम रसूलाबाद से विदुर आश्रम को जाने के लिए बना हुआ है। इस अंडरपास पर जल भराव रहता है। सड़क के अचानक नीचे की ओर जाने से जलभराव के चलते चालक को अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी पर संतुलन खोने से मशीन पलट गई। जिस पर बैठे मजदूर सौदान सिंह पुत्र गिरीश चंद्र निवासी शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद 20 वर्ष, सर्वेश पुत्र नंदलाल, अमन पुत्र रामपाल 18 वर्ष, राहुल पुत्र संजीव 15 वर्ष निवासीगण इटौरा थाना कोतवाली मैनपुरी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सी एच को सी बेवर लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घटना शुक्रवार शाम की है। एन एच 91 के सर्विस रोड पर ग्राम रसूलाबाद के सामने जल भराव के चलते पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं परंतु एन एच ए आई की लापरवाही के चलते कोई ठोस समाधान नहीं निकल गया है। पूर्व में भी आपके अखबार हिंदुस्तान ने समस्या को छापा था तब उच्च अधिकारियों ने नगर पंचायत बेवर से जल निकासी करा दी थी लेकिन पुनः वर्षा होने से हालात जस के तस बने हुए हैं। अक्सर जलभराव में यहां वाहन फंसे हुए देखे जा सकते हैं।


















