माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराए जाने के दिये निर्देश -जिलाधिकारी

माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराए जाने के दिये निर्देश –
जिलाधिकारी
आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराए जाने के निर्देश देते हुए में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि अमृत कलश यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत वर्ष के समापन की अंतिम कड़ी है, सभी जन प्रतिनिधि कार्यक्रम को भव्यता, हर्षाेल्लास, समारोह पूर्वक मनाएं, प्रत्येक ग्राम पंचायतों, वार्डाे में घर-घर जाकर उत्सवी माहौल में मिट्टी एवं अक्षत (चावल) संग्रहण करें। उन्होने कहा कि खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों, अधिशाषी अधिकारियों से अपने-अपने नगर पंचायत अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर तिथि निर्धारित कर कलश यात्रा का आयोजन करायें, सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक वार्ड, ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर से मिट्टी एवं अक्षत (चावल) का संग्रहण हो। उन्होने कहा कि तिथि निर्धारण में ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण दिवस, ग्राम पंचायत के किसी शहीद के दिवस, त्यौहार आदि को प्राथमिकता दी जाये। उन्होने कहा कि अमृत कलश यात्रा में ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, कृषि, राजस्व, समस्त ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारी सहित गणमान्य व्यक्ति, युवक, महिला मंगल दल, एन.सी.सी., स्काउड गाइड, एन.एस.एस. का सहयोग लिया जाये।
श्री सिंह ने खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल सायं तक प्रत्येक दशा में कार्ययोजना बनाकर तिथि निर्धारित कर ली जाये, अमृत कलश यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन, राष्ट्रगान, राष्ट्रधुन स्थानीय कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित कराई जाए। उन्होने कहा कि अमृत कलश यात्रा के उपरांत अमृत कलशों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत घरों, विद्यालय, शुद्धता, पवित्रता वाले स्थलों पर सुरक्षित रखे जाये, कार्यक्रम को वृहद, बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने वाले ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन तीन चरणों में दि. 11 सितम्बर से 28 अक्टूबर के मध्य होगा।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा के आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुये बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दि. 11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक घर-घर जाकर उक्त सभी माहौल में मिट्टी, अक्षत् (चावल) का संग्रहण, ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में, वीरों का वंदन, सांस्कृति कार्यक्रम, पंच-प्रण का आयोजन खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा किया जायेगा, जिसमें गा्रम प्रधान, ग्राम सभा के समस्त सदस्य, युवक, महिला मंगल दल, आंगनबाड़ी कार्यकंत्री, आशा, ग्राम स्तरीय कर्मचारीगण, उचित दर विक्रेता, स्वयं सहायता समूह, रोजगार सेवक, स्वच्छाग्राही, ग्राम सभा के उत्साही युवक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केे आश्रित, पुलिस एवं सेना के शहीदों के परिजन, अन्य ग्रणमान्य नागरिक, नगरीय क्षेत्रों में एनसीसी, एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट गाइड, निकाय स्तरीय कर्मचारी, नगरीय निकाय स्तरीय जन प्रतिनिधि आदि प्रतिभाग करेंगे। उन्होनें बताया कि दि. 01 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर उत्सवमय, समारोह मय गांव की मिट्टी, कलश की मिट्टी का मिश्रण, वीरों का वंदन, पंच-प्रण का आयोजन खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों, जिला युवा कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा आयोजित होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उपायुक्त मनरेगा पी.सी.राम, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, डिप्टी कलेक्टर आर.एन. वर्मा, सानिया सोनम एजाज, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली अभिषेक कुमार, अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, योगेन्द्र कुमार, अवनीश कुमार सिंह, धु्रव शुक्ला सहित आलोक गुप्ता, मुनेष चौहान, बिजेन्द्र सिंह, सरितकांत भाटिया, सत्यपाल सिंह यादव, संगीता शैलेष यादव, अब्दुल नईम आदि जन प्रतिनिधि सहित समस्त अधिशाषी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


















