राखी बनाओ प्रतियोगिता में परब्रहम प्रथम।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में परब्रहम प्रथम।
आर आर पब्लिक स्कूल में भाई- बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्यौहार बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों ने लघु नाटिका के रूप में इस त्यौहार के महत्व को बताया। इस अवसर पर कक्षा एक से कक्षा बारह तक के बच्चों के बीच रखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत राखी बनाई। जिसमें कक्षा एक में परब्रहम खंडेलिया ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय, रयांश चौधरी ने तृतीय कक्षा दो में आराध्या प्रथम, जसमीत द्वितीय, सिराध्या तृतीय कक्षा तीन में इजना प्रथम, नियति द्वितीय, काव्यांश तृतीय कक्षा चार में उमंग प्रथम, विलेसी द्वितीय, सान्या तृतीय कक्षा पांच में आयात प्रथम, प्रणवी चौधरी द्वितीय, कर्णिका राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच अलग-अलग हाउस के रूप में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में यलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय सीनियर वर्ग में यलो हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय, व ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती दीपा गुप्ता, रीता त्यागी व स्वाति यादव रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती दीपा गुप्ता ने इस त्यौहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस त्यौहार को न केवल एक ही दिन के प्रतीक के रूप में मनाए बल्कि निरंतर वर्षभर स्नेह सौहार्द के साथ मनाएं ताकि भाई- बहन का पवित्र बंधन अटूट बना रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















