पठन- पाठन प्रतियोगिता में सुभान प्रथम।

पठन- पाठन प्रतियोगिता में सुभान प्रथम।
बुधवार को स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में बच्चों में पठन- पाठन कला के विकास एवं सौंदर्य बोध के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी पठन- पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया स्वाति यादव की देखरेख में आयोजित की गई। पठन -पाठन प्रतियोगिता में कक्षा एक ए से मोहम्मद सुभान, बी से अन्वित रस्तोगी, कक्षा दो ए से आराध्य वशिष्ठ, बी से समर्थ शर्मा, कक्षा तीन ए से हर्षित, बी से गर्वित चौहान कक्षा चार ए से परविका सिंह, बी से भव्य यादव, कक्षा पांच ए से कृष्णा, बी से सूर्यांश चौधरी ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में कक्षा छ में मनिकणिका सिंह, कक्षा सात में युवराज सिंह, कक्षा आठ में मनुश्री कंधालिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के कोआडिनेटर टीकम सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि पठन- पाठन छात्र- छात्राओं के व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होता है, इसलिए बच्चों में पठन- पाठन का एक महत्वपूर्ण स्थान है । हिंदी, अंग्रेजी पठन- पाठन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर तरूण गर्ग, प्राची चौहान,सिमरन बेदी,कपिल कुमार,सगुन चौहान,अलका चौहान,अमर ज्योति, पारुल राजपूत, विरेंद्र कुमार, पूजा रानी, प्रशांत मेहरा आदि उपस्थित रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















