मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

लाखों की लहसुन चोरी का खुलासा,तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लाखों की लहसुन चोरी का खुलासा, तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आईरा न्यूज नेटवर्क संवाददाता अमन कुमार

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में विगत 19 अगस्त की रात थाना कुरावली क्षेत्र के नवीन मंडी स्थित सचिन गुप्ता के गोदाम से नकब लगाकर चोरों द्वारा 115 बोरी लहसुन चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर नगला ऊसर मोड़ जीटी रोड कुरावली से पुलिस मुठभेड़ में चोरी की गई लहसुन की 45 बोरी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया बरामद किए गए लहसुन की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।पकड़े गए तीनो अभियुक्त ने अपने नाम कमलकांत,ओमशरन,बृजेश जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव हिरौदी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की वारदात में शामिल अन्य छः अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की वारदात में प्रयुक्त बोलेरो मैक्स पिकअप दो 315 बोर के तमंचे चार कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button