नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नजीबाबाद आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान का नजीबाबाद आगमन पर फुरकान खान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय के सामने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान का स्वागत करते हुए मोहल्ला जाटान सहानपुर में वसीम मकरानी के आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान ने सभा को संबोधित किया।
नौशाद चौहान ने किसान भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आवाज़ को अनसुना कर रही है किसानों पर तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहें है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में धरना-प्रदर्शन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है लेकिन इस सरकार में यह राष्ट्रद्रोह बन गया है ऐसा लगता है देश में संविधान और लोकतंत्र शेष नहीं रहा, सरकार द्वारा आंदोलन और आंदोलनकारियों की उपेक्षा करना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है, ऐसा लगता है कि देश में व्यक्ति उपर होगया है और लोक नीचे , सरकार चंद देश के पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है लेकिन सरकार को समझ लेना चाहिए देश संविधान से चलता है।

जिला अध्यक्ष कमल प्रधान ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आंदोलनरत किसानो को खालिस्तानी आतंकवादी कह कर आंदोलन की उपेक्षा करना सरकार की तनाशाही और सनकीपन को उजागर करता है, हम किसान सरकार से झुकने वाले नही है हम अपनी धरती माता की रक्षा और आधिकार के लिए अंतिम श्वास तक संघर्ष करेंगे भारतीय किसान संगठन एकता का एक-एक सिपाही सरकार से झुकने वाला नही, और मैं भारतीय किसान संगठन एकता के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि किसान मजदूर की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे।

भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान के नजीबाबाद आगमन फुरकान खान के नेतृत्व में स्वागत करने वाले जाहिद हुसैन जाबिर शाह शादाब अहमद साकिब अली नफीस अहमद वसीम अहमद मा मोनू रणवीर अफसर अहमद आफताब अली शाहरुख चौहान जिला अध्यक्ष कमल प्रधान युवा जिला अध्यक्ष इमरान चौधरी अनस चौधरी किसान सेवा इस्तकबाल चौधरी अज्जू चौधरी किसान नेता दर्शन आदि उपस्थित रहे

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button