कलेक्ट्रेट में दर्जनों संत तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में दर्जनों संत तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। कलेक्ट्रेट में संतो व सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाव सिंह यादव व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन बताना है कि महंत राजू दास द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी पर साधु संतों व सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख उनके कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में साधुओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, महंत राजूदास ने संत समाज को गंदा कर दिया। महंत राजूदास का महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो हुआ था वायरल महंत पर कार्यवाही को लेकर साधुओं संग सपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन महंत पर कार्यवाही की मांग। और साधुओं व सपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार मुर्दा बाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं संतो में काफी आक्रोश देखने को मिला संत बोले तालाब में एक मछली गंदी होती है तो पूरा तालाब गंदा कर देती है उसी प्रकार महंत राजू दास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर के हम संतो को बदनाम करने का काम किया है आगे बोले आशाराम बापू, रामरहीम, की तरह महंत राजूदास पर भी हो कार्यवाही।


















