बिजनौर-उत्तरप्रदेश

शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिला उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी को उद्योग बन्धुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश


🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 28 AUGUST, 2023

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अति संवेदनशील और गंभीर है और उद्योग प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होनंे उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बन्धुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें, ताकि उनमें शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास में और अधिक वृद्वि हो सके। उन्होनंे उपायुक्त उद्योग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठायें और नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निवेश मित्र योजना के अन्तर्गत जिन विभागो के प्रकरण लंबित है वह उनका तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चिित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने उधोग बन्धुओं की समस्याओं को सुना तथा यथाशीघ्र निस्तारण के लिये संबंधित विभागों को निर्देश दिये। उन्होंने जिले में स्वीकृत हुए एमओयू की भी विस्तार से समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा आज शाम 04ः30 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होनंे कहा कि जिला बिजनौर का वातावरण औद्योगिक विकास के लिए अत्यन्त अनुकूल है, यहां राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से परिपूर्ण आवगमन की सुविधा से संतृप्त शांत वातावरण में औद्योगिक की स्थापना कर उद्योग बन्धु ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के भौगोलिक, प्राचीन इतिहास, धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृति धरोहर से सम्पन्न भूमि में पर्यटक के आकर्षण एवं उनकी सुविधा के लिए भी यहां भिन्न भिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित किए जाने की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए विशेष योजनाएं एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनसे उद्योग बन्धु लाभान्वित हो कर औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अपना योगदान अदा कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्धारित ऐजेण्डे के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर औधोगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्थान्र्तगत लम्बित मामलों, विधुत भार स्वीकृति/अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाईओं को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल व अन्य विदुन्ओं पर भी गहनता से विचार विमर्स किया इस सन्दर्भ में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, संबंधित विभागीय अधिकारी सहित जिले के समस्त उद्योग एवं व्यापारी बंधु मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button