पश्चिम बंगाल में स्कूली छात्रा की नृशंस हत्या मामले पर गोरखा समुदाय के लोगों का जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में स्कूली छात्रा की नृशंस हत्या मामले पर गोरखा समुदाय के लोगों का जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन



नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की HB सिलीगुड़ी में एक स्कूली छात्रा की बेरहमी से की गई हत्या समेत देश भर में गोरखा समुदाय की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए राजधानी के जंतर-मंतर पर एक धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए गोरखा समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की और विरोध जताया। ऑल इंडिया गोरखा एनसीआर और मदर संस्था की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जस्टिस फॉर प्रिया नामक बैनर-पोस्टर के जरिए सरकार से मांग की गई कि दोषी लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाही करते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाए। मृतक महिला की याद में मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
विदित हो कि प्रिया नामक एक स्कूली छात्रा की इस नृशंस हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस ने मोहम्मद अब्बास नामक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मृतक हिन्दू समुदाय से आने वाली एक नेपाली मीडियम स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। सिलीगुड़ी उपमंडल के माटीगाड़ा में हुई इस घटना के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन जब वह मदद के लिए चिल्लाने लगी तो अब्बास ने ईंट से लड़की का सिर कुचल दिया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सिलीगुड़ी के लेनिन कॉलोनी से अब्बास को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने 21 अगस्त को माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के रवीन्द्र पल्ली इलाके में एक सुनसान इलाके से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया था। नाबालिग का सिर बेरहमी से कुचला गया था। सामने आया है कि आरोपी अब्बास ने बच्ची पर उस वक्त हमला किया, जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने के इरादे से सुनसान इमारत में ले गया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने उसकी चीखें सुनीं और पीड़िता को स्कूल की यूनिफार्म पहने हुए खून से लथपथ पाया। इसके तुरंत बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया।


















