मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सिपाही की हार्ट अटैक होने से हुई मौत तीन दिन की छुट्टी पर आया था सिपाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सिपाही की हार्ट अटैक होने से हुई मौत तीन दिन की छुट्टी पर आया था सिपाही

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

भोगांव/ मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के भोगांव में तीन दिन की छुट्टी पर आये सिपाही की हार्ट अटैक होने पर उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गयी।शव के इटावा में पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम छिवकरिया का रहनेवाला 38 वर्षीय प्रदीप यादव उर्फ ब्रजपाल जनपद कानपुर के फिलखना में तैनात था ओर वही परिवार के साथ रहता था।वह 3 दिन की छुट्टी लेकर अपनी गांव में रह रही मां से मिलने के लिये आया था।बताते हैं कि शुक्रवार की शाम छः बजे उसे अचानक हार्ट अटैक आया तो परिवार बाले उसे उपचार के लिये जिलाचिकित्सालय ले गये जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रैफर कर दिया।सैफई में उपचार के दौरान रात्री में उसकी मृत्यु हो गयी।पुलिस ने शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।शनिवार को देर सायं मृतक का गाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक ने पत्नी तीन पुत्रीयो व एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ा है।मृतक कानपुर में ही परिवार के साथ रहता था।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button