बिजनौर-उत्तरप्रदेश

उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण मानक एंव गुणवत्ता के आधार पर संचालित करें- माननीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनौर -26 अगस्त ,2023ः- माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कोशल विकास कपिल देव अग्रवाल ने जिला बिजनौर में शासन द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिस प्रकार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, उससे प्रदेश स्तर पर जिला बिजनौर की स्थिति में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है और बहुत सी योजनाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण संवेदनशीलता एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अवाम के सामने खुद को जवाबदह समझते हुए कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के गुणवत्तापरक निराकरण के संवेदनशील बन कर राहत पहंुचाएं।
माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कोशल विकास कपिल देव अग्रवाल आज शाम 04ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्याें कीे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था को ग्राम प्रधान द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र तभी निर्गत किया जाए, जब गांव के गढडों को मानक के अनुरूप भर दिया जाए। उन्होंने शासन द्वारा अमानगढ़ टाइगर रिर्जव को विकसित करने तथा बाॅयो डाईवर्सिटि पार्क की मंजूरी प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उसे जिले के पर्यटन एवं औद्योगिक विकास में संगमील से ताबीर किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा, आईजीआरएस, एनआरएलएम, कोशल विकास एवं उ0 प्र0 आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं में जिले की शानदार प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करतेे हुए प्रगति को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण मानक एंव गुणवत्ता के आधार पर संचालित करें और कोई भी पात्र व्यक्ति जनहित की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मूल मंशा है कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पहुंचे और पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित होने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव की समस्याओं का निस्तारण गांव में सुनिश्चित करने के लिए गांव चैपाल का नियमित रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए ताकि गांववासी उससे लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजनौर को सभी क्षेत्रों में नंबर एक पर रखने के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें, राज्य सरकार भी किसान बंधुओं की समस्याओं के समाधान के प्रति अति संवेदनशील व निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले, इसमें कोई लापरवाही न हो और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर और अद्यतन बनाए रखें, दवाईयों की उपलब्धता में कमी न आने पाए और आयुषमान योजना का लाभ सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी गैरसरकारी अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतना प्रकाश में आता है तो तत्काल उसके विरूद्व कार्यवाही अमल में लाएं।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार किसानों के नलकूपों के बिजली बकाया की वसूली की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए और न ही उपभोक्ता का शोषण किया जाना चाहिए बल्कि इसका व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित आवास एवं सुविधाएं यथाशीघ्र संबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आवास आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। समीक्षा के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने ग्राम्य विकास, डूडा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एंव रसद, गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति, गेहूं क्रय की स्थिति, बाढ़/वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल सहित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता एंव मानक के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बौरा, अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविन्द कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 प्रवीण रंजन, पीडी-डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button