न्यूज़
बिजली का करंट लगने से हुई युवक की मौत

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी जसराना/फिरोजाबाद
एका ब्लॉक के गांव श्यामपुर में बिजली का करंट लगने से युवक अचेत हो गया। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्यामपुर निवासी रघुनाथ उर्फ गुड्डू(35) पुत्र हेत सिंह उर्फ़ नाथूराम राजपूत मकान पर चिनाई का कार्य कर रहे थे। लोहे के खंबे में ग्यारह हजार का करंट आने से इन्हें करंट लग गया। करंट लगने से युवक अचेत अवस्था में गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को ज़िला चिकित्सालय एटा ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला ज़िला फिरोजाबाद से जुड़ा होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया। मृत्यु की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा छा गया।वहींं परिवार में कोहराम मच गया।


















