नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
भारतीय किसान संगठन एकता की मीटिंग मे गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा

नजीबाबाद– भारतीय किसान संगठन एकता की मीटिंग नजीबाबाद तहसील के फजलपुर खास गांव में हुई। जिसकी अध्यक्षता फुरकान खां एवं संचालन कारी शोएब ने किया ।
गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई किसानों के बिजली के बिल अनाप-शनाप भेजे जा रहे हैं गांव के रास्ते ठीक नहीं है नालियां टूटी पड़ी है। जिससे पानी पूरे रास्ते में भर रहा है आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है इन सभी समस्याओं को लेकर जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर मोहम्मद अहसान, जाहिद हुसैन ,जाबिर शाह, वसीम अहमद, नफीस अहमद ,शादाब खान, रणबीर सिंह ,जितेंद्र कुमार, रामगोपाल ,ग्रामवासी मौजूद रहे


















