नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पुनः आईवीएफ के अध्यक्ष बने अशोक अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पुनः आईवीएफ के अध्यक्ष बने अशोक अग्रवाल
नजीबाबाद। नई दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेन्टर में दिनांक 20 व 21 अगस्त 2023 को अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति सम्पन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ, उडीसा, नेपाल सहित दक्षिण भारत के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया,जिसमें समाज के उत्थान हेतु कई प्रस्ताव पास किए गए। 20 ता० के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गंजी राजा मौली गुप्ता, कान्तिलाल मेहता, सुरेन्द्र गुप्ता, दिनेश चन्द्र गुप्ता, राजीव मित्तल व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के द्वारा सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने इस अमृत-काल को वैश्य समाज का स्वर्णिम काल बनाने का आह्वान किया। संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने पर जोर देने के साथ साथ सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं पर सदन से चर्चा की।
मंत्री जी का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्षगणों ने मिलकर किया।
वैश्य समाज के लिए अपना सबकुछ समर्पित करने वाले दो वरिष्ठ जनों स्व०सोहनलाल गुप्ता (उत्तराखंड) व श्री गंजी राजा मौली गुप्ता (हैदराबाद) को रामदास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी वैश्य एकता को और बल देने व राजनीतिक सशक्तिकरण पर बल दिया। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा०नीरज बोरा जी की राजस्थान चुनाव की व्यस्तता को देखते हुए, उन्होंने अपना संदेश व प्रदेश की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए प्रदेश महामंत्री डा०अजय गुप्ता को अधिकृत किया था। डा०अजय गुप्ता ने पूरे प्रदेश की रिपोर्ट और आने वाले अपने कार्यक्रमों को पूरे सदन के बीच रखा। कार्यक्रम में श्री अजय भाई जी के भजन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील सिंघी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी व मध्य प्रदेश के सांसद सुधीर गुप्ता जी एवं विक्रांत गुप्ता की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सदन ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल को ध्वनिमत से पुन: अगले तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष चुन लिया। जिस पर सबने उन्हें बधाइयाँ दी। जनपद बिजनौर से नजीबाबाद निवासी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव अग्रवाल एडवोकेट ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, प्रधान जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला महामंत्री रोहित अग्रवाल, महिला जिला महामंत्री डॉक्टर वर्षा अग्रवाल, तनु गोयल, उपाधि अग्रवाल, रजत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हिमांशु तायल, अनमोल गुप्ता, आलोक अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मुकेश कुमार गुप्ता, अशोक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, वैभव गर्ग, विजय मोहन गुप्ता, वैभव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीप्त अग्रवाल, दर्शित अग्रवाल आदि ने माननीय अशोक अग्रवाल जी को सर्वसम्मति से पुनः अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button