डब्लू डब्लू एफ इंडिया ने किया बैठक का आयोजन।

डब्लू डब्लू एफ इंडिया ने किया बैठक का आयोजन।
स्योहारा । विकास खण्ड बुढनपुर (स्योहारा) में स्थित सिंचाई खण्ड मुरादाबाद के नियंत्रणाधीन जयरामपुर अल्पिका के कमांड क्षेत्र में स्थित ग्राम जयरामपुर में डब्लू डब्लू एफ इंडिया के द्वारा ग्राम स्तर पर जैविक खाद के उत्पादन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ३१ किसान मौजूद रहे । जिनको पीओपी अमृत पानी एवम जीवामृत के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें अमृत पानी,जीवामृत के बारे में विस्तार से समझाया गया और मीटिंग से किसानों ने प्रोत्साहित होकर मीटिंग के बाद १९ अमृत पानी के नए प्रोडक्शन सेंटर बनाए । प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से डब्लू डब्लू एफ इंडिया की टीम ने लोगों को प्रशिक्षण दिया की किस तरह फील्ड में जा कर समितियों का गठन किया जा सकेगा। डब्लू डब्लू एफ इंडिया के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम् नदियों के लिए जीवन, जीवन के लिये नदिया कार्यक्रम के उद्देश्य और नहरों के टेल की सतह को पास की नदियों से जोड़ने के विषय में बताया गया । बैठक में मुख्य रूप से अनार सिंह यादव,धर्मेंद्र बघेल , विकास मौर्य, उमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। डब्लू डब्लू एफ इंडिया के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम् नदियों के लिए जीवन, जीवन के लिये नदिया कार्यक्रम के उद्देश्य और नहरों के टेल की सतह को पास की नदियों से जोड़ने के विषय में बताया गया । बैठक में मुख्य रूप से अनार सिंह यादव,धर्मेंद्र बघेल , विकास मौर्य, उमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


















