मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

लेखपाल ने तहसील परिसर में किसान को लात घूसों से पीटा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

लेखपाल ने तहसील परिसर में किसान को लात घूसों से पीटा

रिपोर्ट सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी
मो. 8534099608

: तहसील करहल में मूल निवास बनने की लेखपाल दिनेश कठेरिया से जानकारी करने आए थाना कुर्रा के गांव तखरऊ निवासी किसान राम बहादुर को लेखपाल और उनके साथियों ने तहसील परिसर के अंदर ही लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
मामला कुछ इस प्रकार है। रामबहादुर ने अपनी माता जी का मूल निवास प्रमाण पत्र बनने के लिए लेखपाल दिनेश कठेरिया को दिया था। इसकी जानकारी करने मंगलवार को राम बहादुर तहसील कार्यालय आए थे। राम बहादुर का कहना है, हमने लेखपाल से मूल निवास प्रमाण पत्र बनने की जानकारी चाही थी। इस पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। उसी समय दिनेश लेखपाल के और भी साथी आ गए। सभी ने लात घूसों से जमकर मारपीट की।
जानकारी होने पर किसान यूनियन के नेता वीरभान सिंह और पूर्व विधायक अनिल यादव मौके पर आ गए। दोनों ने विरोध जताते हुए एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत की। इस मामले में एसडीएम का कहना है, मामले की जांच कराने के बाद जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button