सर्पदंश से बच्ची की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रेहड़ (बिजनौर)
सर्पदंश से बच्ची की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रेहड़। घर में सोते समय एक किशोरी को सांप ने डस लिया। पीड़ित किशोरी को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले गये। लेकिन देर से उपचार मिलने के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव कल्लूवाला निवासी दीपक कुमार की पांच वर्षीय पुत्री साधना अपनी माॅ सुनीता देवी के साथ मंगलवार की देर रात चारपाई पर सोई हुई थी। इसी दौरान चारपाई पर मौजूद सांप ने साधना को डस लिया। सांप के काटने पर साधना की नींद खुल गई। साधना के शोर मचाने पर सुनीता भी जाग गयी और उसने सांप को चारपाई पर बैठा। परिजनों ने तत्काल सर्पदंश पीड़िता को उपचार के लिए ले गये लेकिन देर रात होने के कारण समय से साधना को उपचार न मिल पाने के कारण साधना की मौत हो गई। साधना की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कल्लूवाला चौकी प्रभारी विनीत पांडेय का कहना हैं कि मृतका के परिजनों को अहेतुक सहायता धनराशि दिलाने हेतु शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।


















