बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई गई ट्राई साइकिल!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


सचिव/अपर जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई गई ट्राई साइकिल

BIJNOR- 18 JULY, 2023

सचिव/अपर जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभहान अली निवासी जोगीरमपुरी, अहमदपुर सादात, नजीबाबाद सौ प्रतिशत दिव्यांग की श्रेणी में है एवम् चलने फिरने में अक्षम हैं। सुभहान अली द्वारा इस परिस्थिति के चलते अनेको बार शासन से ट्राइसाईकिल दिलाने की गुहार लगाई पूर्व में ट्राइसाईकिल मिली भी पर सुभहान अली का कहना है कि पूर्व में प्राप्त ट्राइसाईकिल जर्जर हो उन्हें दिव्यांग योजनाओं के तहत उसे नई ट्राइसाईकिल की अति आवश्यकता थी। कई बार प्रयास किया पर सफलता ना मिली। तब किसी के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के विषय में बताया। प्राधिकरण में संपर्क किए जाने पर तुरन्त ही उनके द्वारा अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्री मदन पाल सिंह के दिशा-निर्देश व अनुमति से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से समन्वय स्थापित किया और दिव्यांग सुभहान अली हेतु आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कराया गया। जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अजय कुमार द्वारा भी त्वरित कार्यवाही करते हुये ना केवल सुभहान अली के लिए ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की बल्कि उसके पेशन सम्बन्धी कार्यवाहियों की औपचारिकताओं को भी पूर्ण कराया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल के दिशा-निर्देश में डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्री नवीन कुमार राजपूत द्वारा इस कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया।
उन्होंनेे बताया कि बिजनौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मदन पाल सिंह जो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी है, के प्रभावी दिशा निर्देशों में ना केवल वंचित वर्ग को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है, बल्कि नालसा के अन्तर्गत ऐसे वर्गो के लिए संचलित विभिन्न योजनाओ पर भी क्रियाशील व अग्रसर है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button