मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी सुबोध कुमार

बिछवां/ मैनपुरी – थाना क्षेत्र के एक गांव में वीते दिनों जमीनी विवाद में रसूखदारों ने एक अधेड़ को उस समय मरणासन्न कर दिया था जव वह पड़ोसी गांव से दावत खाकर लौट रहा था। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के लिए सैफई अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। म्रतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है वहीं दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि वीती 23 जून को शाम सात बजे के लगभग थाना क्षेत्र के गांव नेकपुरा निवासी कश्मीर सिंह पड़ोसी गांव से दावत खाकर लौट रहे थे तभी गांव निवासी रसूखदार रामपाल पुत्र बैचेलाल, नरेंद्र पुत्र बैचेलाल, रामखिलाडी़ पुत्र सेवकराम व सुभाष पुत्र राजेन्द्र ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें सैफई इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। पुत्र अश्वनी कुमार ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनमें से एक आरोपी नरेन्द्र पुत्र बैचेलाल निवासी नेकपुरा को गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे के लगभग बिछवां हाइवे पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली। आरोपी को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button