बारिश से गिरा कच्चा मकान बाल-बाल बचे मां बेटे

हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बारिश से गिरा कच्चा मकान बाल-बाल बचे मां बेटे
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के ग्राम पुरैया में एक कच्चा मकान बारिश के चलते रात्रि में गिर गया। मकान गिरने से उसमें लेटे मां बेटे बाल-बाल बच गए
घटना से पीड़ितों के सर से छत हट गई है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से आवास दिलाने की मांग की है। मामले के अनुसार सत्यवान पुत्र राम अवतार निवासी पुरैया अपनी मां मुन्नी देवी के साथ एक कच्चे मकान में रहता था। पिछले दिनों से चल रही बारिश में मकान में काफी सीलन हो गई थी। रात्रि में अचानक मकान ढह गया जिससे झोपड़ी में लेटे सत्यवान 22 वर्ष व मुन्नी देवी 65 वर्ष मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से आवास दिलाने की मांग की है।


















