बिजनौर-उत्तरप्रदेश

हर्ष वाडा गांव की सड़कें कीचड़ से लबालब,ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हर्ष वाडा गांव की सड़कें भरी है कीचड़ से लबालब, आवागमन में होती है परेशानी

बिजनौर नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हर्ष वाड़ा में ग्रामीणों को कच्ची सड़क की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़के इतनी खराब है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दुश्वार है। ग्रामीणों को यह परेशानी कई सालों से झेलनी पड़ रही है, परंतु अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। हल्की सी बूंदाबांदी भी सड़क को इतना खराब कर देती है कि मोहल्ले वासियों को कीचड़ से होकर गुजारना पड़ता है। जहां एक ओर बारिश की वजह से ग्रामीण परेशान है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार वह ग्राम प्रधान से कर चुके हैं, परंतु अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान कई सालों से लगातार उनके द्वारा की गई शिकायतों को अनसुना करते चला आया है और साथ ही साथ नए-नए बहाने बनाकर सड़क निर्माण को टाल देता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले हर घर जल योजना का बहाना बनाकर प्रधान ने सड़क निर्माण को रुकवा दिया था। प्रधान ने कहा था कि सड़क के अंदर टंकी के पाइप डालने के बाद यहां का निर्माण शुरू किया जाएगा, परंतु पाइप डालने की प्रक्रिया बहुत समय पहले पूर्ण हो चुकी है, उसके बाद भी आज तक सड़क कीचड़ से लबालब भरी हुई है, अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
इसमें कोई दो राय नहीं की ग्रामीणों को कीचड़ भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। जहां एक ओर कीचड़ से गंदगी फैल रही है, वहीं गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
अब देखना यह है कि मोहल्ले वासियों की लगातार कोशिशों के बावजूद और ग्राम प्रधान से की गई बार-बार शिकायतों के बावजूद कब तक इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद से आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए जिला प्रभारी राजेश सिंघल की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button