मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
घर के ऊपरी हिस्से में बने मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी,सहमे लोग

घर के ऊपरी हिस्से में बने मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी,सहमे लोग
रिपोर्ट आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला धनकरी में शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से मंदिर के ऊपरी हिस्से में दरार पड़ गई वही दरवाजा व मंदिर में लगी घंटियां भी उखड़ गई। नीचे हिस्से में परिवार के आधा दर्जन सदस्य थे जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। मोहल्ला काजीटोला धनकरी में दिनेश राठौर अपने परिवार समेत रहते हैं। सुबह साढ़े छह बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ उनके आवास के ऊपरी हिस्से में बने मंदिर की गुम्बद,दरवाजा कुंडा तथा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली से घर मे मौजूद सभी छह सदस्य सहम गए।


















