मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी में ठगी करने वाली युवती समेत दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से अमन कुमार

मैनपुरी में ठगी करने वाली युवती समेत दो गिरफ्तार

बेरोजगार युवकों से करते थे दोस्ती बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर लेते थे 5 से 15 लाख रुपए

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी पुलिस ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1.10 लाख रुपए फर्जी आईडी कार्ड फर्जी नियुक्ति पत्र विजिटिंग कार्ड आदि सामान बरामद किया है पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय बेवर के बनकिया निवासी राहुल ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसके साथ ठगी की गई है उसको एसबीआई में क्लर्क के पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर 12 लाख रूपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया गया इस मामले में गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसकी जांच साइबर सेल टीम और पुलिस जांच कर रही थी इसी मामले में दो शातिर ठगों को आज गिरफ्तार किया गया है

जयपुर में कराते थे परीक्षा

पुलिस ने दोनों शातिरो से पूछताछ की तो उन्होंने बताया हम लोग एसबीआई बैंक के जोनल अधिकारी बनकर बेरोजगार युवकों को चिन्हित कर उनसे दोस्ती करते हैं फिर विश्वास में लेकर उनकी नौकरी एसबीआई बैंक में लगवाने के लिए बातचीत करके और उनको झांसे में लेकर आवेदन परीक्षा एवं साक्षात्कार को लेकर प्रत्येक व्यक्ति के 5 से 15 लाख के हिसाब से धनराशि लेते हैं उनके बाद सिक्योरिटी के नाम पर नगद धनराशि लेकर फर्जी एफडी उपलब्ध कराते थे उन फर्जी एफबी को ऑनलाइन कराने के बहाने से वापस ले लिया करते थे हम लोगों को परीक्षा और साक्षात्कार कराने के लिए जयपुर लेकर जाते थे

अधिकारी बनकर ठगी करते थे

उसके कुछ समय बाद हम लोग ही लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए कविता गुप्ता नाम की महिला को आरबीआई की चेयर पर्सन बताकर उनका नंबर देकर बात करने को कहते थे जबकि कविता नाम की कोई ऐसी महिला ही नहीं थी वह लोग वॉइस चेंजर ऐप का लाभ लेकर कविता बन लोगों से बात करते जिससे कि लोगों को जल्द ठगी का एहसास ना हो ठगो ने एक फर्जी मेल आईडी भी बनाई अभी तक विभिन्न शहरों में रहकर लगभग 20 से 25 व्यक्तियों के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 50 से 60 लाख रूपये की ठगी की

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button