भाजपाईओं ने टूंडला टोल प्लाजा पर पंचायती राज समिति के सभापति विपिन वर्मा डेविड विधायक का किया स्वागत

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी
भाजपाईओं ने टूंडला टोल प्लाजा पर पंचायती राज समिति के सभापति विपिन वर्मा डेविड विधायक का किया स्वागत
टूंडला/फिरोजाबाद
भाजपाईओं ने टूंडला टोल प्लाजा पर पंचायती राज समिति के सभापति विपिन वर्मा डेविड विधायक का दिल्ली से चलकर फिरोजाबाद जाने के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर समूचे जनपद के भाजपा पदाधिकारी काफ़ी समय पहले एकत्रित हो गए और सभापति का इंतजार करने लगे और उनके टोल प्लाजा पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने डेविड वर्मा जिंदाबाद एवं पार्टी के नारों से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि एटा सदर के विधायक एवं पंचायती राज समिति के सभापति विपिन वर्मा डेविड जी फिरोजाबाद मुख्यालय पर आयोजित अधिकारिओं की बैठक में शामिल होने आये हैं। जनपद के गाँव गाँव में विकास की रफ्तार कों गति देने का कार्य पंचायती विभाग द्वारा किया जा रहा हैं।
इस दौरान जसराना चेयरमेन राजीव गुप्ता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला, ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,जिला मंत्री संजय परमार, सुशील पोनिया, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह ठेकेदार,लोकेन्द्र पोनिया, मुकेश धामा,शरद पोनियाँ, अजीत जूरेल,भवानी सिंह, यशपाल सिंह,आदित्य प्रताप, कंचन शर्मा आदि लोगों ने मला एवं पटका पहना कर जोरदार स्वागत किया।


















