कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुई कांवड़ यात्रा

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुई कांवड़ यात्रा
फिरोजाबाद
सावन के सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। अन्य सभी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु कांवड़ लेकर रवाना हुए। पुलिस ने टूंडला चौराहा पर कांवड़ियों की जानकारी नोट करके सुरक्षा के बीच रवाना किया। कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कावड़ियों के रास्ते को सुगम किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस चौकी बनाई गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट भी निर्धारित किया गया है। शनिवार और रविवार दो दिन रूट डायवर्ट भी किया जाएगा। सावन का पहला सोमवार दस जुलाई को पड़ रहा है। आज मध्य प्रदेश के पिपरी निवासी ब्रजभान लोधी के नेतृत्व में 22 सदस्यीय श्रद्धालुओं की टीम सोरों से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनाई गई है। एटा के चोरों से कांवड़ियां गंगाजल लेकर शिवालयों पर अभिषेक करने के लिए निकलते हैं। सावन के सोमवार में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िएं बम बम भोले करते हुए सड़कों से निकलते हैं।कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर इस बार प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जहां रास्ते खराब हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं जहां ट्रैफिक की समस्या रहती है वहां पर पुलिस को लगाकर रूट डायवर्ड किया जा रहा है


















