आरोप-शिकायत के बाद भी आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे पीड़ित परिवार योगी सरकार मे खौफजदा जिंदगी जीने को मजबूर!

बिजनौर– किरतपुर क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर गांव के 4 दबंग लड़को ने एक युवक व उसके माता पिता को लाठी डंडों से जमकर पीटा जिनको आनन-फानन में सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सरायआईमा का है जहा पर गांव की ही रहने वाले दबंग युवक उजेर , विशाल,शब्बू, अतीक ने मिलकर समशाद व उसकी पत्नी कमरजहाँ व बेटे समीर को मामूली कहासूनी को लेकर जमकर पीटा जिनको घायल अवस्था मे आनन- फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया उधर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने भी मामले को संज्ञान मे लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी उधर पीड़ित परिवार का आरोप है की शिकायत के बाद भी आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे है पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जिसके चलते पीड़ित परिवार योगी सरकार मे खौफजदा जिंदगी जिने को मजबूर हो चुका है आरोपी युवकों में से एक विशाल नाम युवक की अवैध तमंचे के साथ एक फोटो भी बहुत जोरो सोरों से वायरल हो रही है


















