भाजपा जिला प्रभारी का डॉ मनोज वर्मा के निवास पर हुआ ज़ोरदार स्वागत

भाजपा जिला प्रभारी का डॉ मनोज वर्मा के निवास पर हुआ ज़ोरदार स्वागत
स्योहारा।भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर इस बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे घर घर जनसम्पर्क अभियान के प्रचार के लिए आज भाजपा जिला प्रभारी हरिओम शर्मा व जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे
जहां डॉ मनोज वर्मा व मोजूद भाजपाइयों द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत किया जिसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हरीओम शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने जो 9 वर्ष कामयाब रूप से पूरे किए है वो वाकई बड़े महत्वपूर्ण हैं आज देश मे रोज़गार, सुरक्षा ,बढ़िया सड़के आधुनिकता आदि का जो विकास हुआ है उसके बल पर आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा जीतेगी और मोदी जी पुनः पीएम बनेंगे।
इस मौके पर राजीव वर्मा,डॉ विनीत, नेपाल सिंह,शौर्य वर्मा.शेंकि रस्तोगी ,मुकेश माहेश्वरी आदि भी मौजूद रहे।
……………………………….


















