यूपी पुलिस पर जब बदनामी का बदनुमा दाग़ लगने लगेगा तो फिर भला खाकी वर्दी पर कौन भरोसा कर पायेगा..?

स्लग-वर्दी पर लगा दाग़
रिपोर्ट- अमीन अहमद
एंकर-सुरक्षा का दमखम भरने वाली यूपी पुलिस पर जब बदनामी का बदनुमा दाग़ लगने लगेगा तो फिर भला खाकी वर्दी पर कौन भरोसा कर पायेगा यूपी के बिजनौर में नाबालिग़ युवती ने दारोगा पर तीन दिन जबरन होटल में रखकर छेड़छाड़ करने व मारने पीटने का आरोप लगाया है पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के कई कार्यकर्ता एसपी से मिले है एसपी ने पूरे मामले की जाँच सीओ को सौंपी है।
वीओ 1-एसपी दफ्तर के बाहर खड़ा ये किसानों का दल नाबालिग युवती को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आया है।समाज के सामने मुँह छिपाए ये है नाबालिग युवती जिसका पड़ोस के ही रहने वाले गैर सम्प्रदाय युवक ने जबरन युवती का अपहरण कर कई दिन जंगल व घर मे रखा ।इधर नाबालिग युवती किसी तरह बचते बचाते अपने घर पहुंच कर परिवार को आप बीती सुनाई ।इधर एसपी ऑफिस के बाहर खड़ी पीड़िता की मानें तो आईओ यानी जाँच अधिकारी दारोगा ने पीड़िता को तीन दिन होटल में रखा उसके साथ छेड़खानी की डराया धमकाया मारा पीट का आरोप लगाया है।कोर्ट में 164 के बयान दारोगा ने डरा धमकाकर बदलवाने का भी आरोप लगा है।इधर तेज़ तर्रार एसपी नीरज कुमार जादौन से किसान यूनियन का दल पीड़िता के साथ मिला है जिसके तहत एसपी ने पूरे मामले की जाँच सीओ नजीबाबाद को सौंप दी है।
बाईट-पीड़िता
बाईट-मुशर्रफ अली,किसान नेता


















