हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना । ग्राम बघाला में सीमेंट सरिया व्यापारी की 4 दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकी तीसरे आरोपी की जांच जारी है।
थाना प्रभारी द्वारा जारी प्रेस नोट में हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के ग्राम बघाला निवासी बलराज सिंह चौहान पुत्र श्री राम गत 4 अप्रैल कि सुबह 4 बजे मंदिर में पूजा करने गया था। जहां उसकी हत्या कर एक आम के पेड़ के नीचे शव को जला दिया गया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी माया देवी ने गांव के ही दो भाइयों विजय कुमार व पवन सिंह पुत्रगढ रघुवीर सिंह के विरुद्ध नामजद तहरीर देखकर आरोप लगाया था कि विजय के गांव के ही महिला गीता रानी से अवैध संबंध चले आ रहे थे और दोनों ही सुबह 4:00 बजे गांव के मध्य मंदिर परिसर में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा रहे थे। जिसका विरोध बलराज सिंह ने किया था जिसके जवाब में विजय ने बलराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन बलराज ने दी गई धमकी को अपने परिजनों के साथ साथ गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों को यह कहते हुए अवगत कराया था कि वह गांव में पंचायत करेंगे जिसमें कुछ खुलासा किया जाएगा। यह बात की विजय को भनक लग गई और पंचायत में बदनाम होने के डर से बलराज सिंह को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बना लिया और गांव पंचायत होने से एक दिन पूर्व 4 अप्रैल मंगलवार की सुबह 4:00 बजे विजय ने अपने भाई के साथ मिलकर मंदिर से एक किलोमीटर दूर स्थित एक आम के पेड़ के नीचे उसकी हत्या कर दी बाद में ज्वलन पदार्थ डालकर उसको जला दिया और मौके से फरार हो गया तहरीर के आधार पर पुलिस ने विजय और उसके भाई पवन सिंह के विरुद्ध धारा 302 व्वे 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गए थे। रविवार की की पूर्वाहन सूचना मिलने पर पुलिस ने काला खेड़ी फाटक पहुंचकर विजय को उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह कहीं बाहर जाने की फिराक में किसी के इंतजार में खड़ा था। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर गीता रानी पति संजय नाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। उधर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना का नामजद आरोपी पवन सिंह की जांच चल रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


















